सुसाइड या मर्डर : प्रेमानंद महाराज के शिष्‍य की मौत का अजीबोगरीब रहस्य, खुदकुशी या कुछ और, कैसे कटा प्राइवेट पार्ट? कमरे से मिला खून से सना ग्राइंडर..! पढ़िए इनसाइड स्टोरी

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sat, 26 Sep 2026 02:57 PM
सुसाइड या मर्डर : प्रेमानंद महाराज के शिष्‍य की मौत का अजीबोगरीब रहस्य, खुदकुशी या कुछ और, कैसे कटा प्राइवेट पार्ट? कमरे से मिला खून से सना ग्राइंडर..! पढ़िए इनसाइड स्टोरी

ऑडियो सुनें

प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के प्रवास स्थल ‘कैलीकुंज आश्रम’ में चंद दिनों पहले उस वक्त हड़कंप मच गया, जब उनके शिष्य और साधक रसिक दुलारी शरण (30 वर्ष) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। शरण ने चौथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी थी।

मृतक की पहचान मूल रूप से मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी दीपक लोधी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से आश्रम में रहकर भक्ति और साधना कर रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मामले की गंभीरता और संदिग्धता सामने आई है। साधक के सिर और पीठ पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, वहीं शरीर के गुप्त अंग (प्राइवेट पार्ट) पर भी गंभीर क्षति के लक्षण मिले हैं। उनका प्राइवेट पार्ट कटे होने से मामला संदिग्ध हो गया है।

पुलिस घटना के सभी पहलुओं की जांच भी कर रही है। दीपक ने आत्महत्या क्यों की और उनका प्राइवेट पार्ट कैसे कटा यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस को दीपक के कमरे से खून से सना ग्राइंडर मिला है। माना जा रहा है कि प्राइवेट पार्ट इससे ही काटा गया होगा। पुलिस सूत्रों के अनुसार सीसीटीवी में टॉप फ्लोर से छलांग लगाते दीपक दिख रहे हैं, लेकिन उन्‍होंने ऐसा क्यों किया, यह जांच का विषय है। उनका प्राइवेट पार्ट कटा होने से मामला और संदिग्ध हो गया है। ऐसा किसी और ने किया है या दीपक ने खुद ही, यह भी जांच का विषय है। पुलिस हर बिंदु से जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी अश्विनी कुमार ने बताया कि इमारत और उसके आसपास के इलाके के सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।

हालाँकि प्राथमिक स्तर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है, लेकिन चोटों के स्वरूप और घटना की स्थिति को देखते हुए हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। आश्रम के सेवादारों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल मामले की हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है।

By Navabharat News Group