सोनिया गांधी कोरोना वायरस से फिर संक्रमित

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 13 Aug 2022 01:12 PM
सोनिया गांधी कोरोना वायरस से फिर संक्रमित
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एक बार फिर कोरोना वायरस संक्रमित हो गई हैं। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को ट्वीट करके यह जानकारी दी और कहा कि 75 वर्षीय सोनिया गांधी ने कोविड संबंधी दिशानिर्देशों का पालन करते हुए खुद को पृथकवास में कर लिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की कोविड-19 जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। वह सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए पृथकवास में रहेंगी।’’ कुछ दिनों पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी कोविड से संक्रमित हो गई थीं।

सोनिया गांधी इससे पहले जून महीने में कोविड से संक्रमित हुई थीं। कोरोना वायरस संक्रमण के बाद की स्वास्थ्य संबंधी जटिलताओं के चलते वह कई दिनों तक सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती रही थीं।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav