अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Sun, 27 Sep 2026 09:39 AM
अपडेट : राजधानी में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! पति ने की पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या, आरोपी पति की हालत गंभीर, दो नाले में बहे, सीएम साय आज कांकेर दौरे पर, नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे
ऑडियो सुनें

राजधानी रायपुर में आज फिर से एक बड़ी वारदात हुई है। एक शख्स ने अपनी पत्नी और अपने दो बच्चों की चाकू मारकर हत्या कर दी. ग्लानिवश आरोपी ने खुद पर भी चाकू से वार कर खुद को गंभीर रूप से घायल कर लिया।इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जल्द ही खबर अपडेट होगी।

युवक नाले में डूबा, मासूम नाली में बही

उधर धमतरी में गणेश विसर्जन के दौरान एक 15 वर्षीय नाबालिग हिमांशु कुमार नाले में डूब गया, कुछ देर बाद उसका शव मिला. वहीं चप्पल पकड़ने के चक्कर में 8 साल की मासूम नाली के तेज बहाव में बह गई. उसका शव अभी तक नहीं मिल सका है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कांकेर दौरे पर होंगे।

आज रविवार को सभी बैंक खुले रहेंगे। एटीएम और पेटीएम से भी ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से लेनदेन कर सकेंगे।

नए कांग्रेस प्रभारी आ रहे

कांग्रेस प्रभारी सुखदेव का दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरा आज हो रहा है। विधायक दल की बैठक भी बुलाई गई है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group