नोएडा में असम की युवती की हत्या मामले में आरोपी का कबूलनामा, दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी पर की हत्या

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 22 Sep 2026 03:13 PM
नोएडा में असम की युवती की हत्या मामले में आरोपी का कबूलनामा, दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी पर की हत्या
ऑडियो सुनें

नोएडा के सेक्टर-49 बरौला गांव के पीजी में 8 अगस्त की रात हुई असम निवासी युवती की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। सोमवार को जेल से 6 घंटे की रिमांड पर आए आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती ने उसे झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी थी।

नोएडा के बरौला गांव में 8 अगस्त को असम की युवती की हत्या मामले में नया खुलासा हुआ है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि युवती ने उसे झूठे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी दी थी। इस बात से युवक नाराज था। इसके बाद दोनों में हाथापाई हुई और युवती ने चाकू उठा लिया। इसके बाद युवक ने चाकू छीनकर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना की रात दोनों ने शराब पी थी। युवती ने सिगरेट जलाने के लिए माचिस मांगी। रमन ने महक को माचिस देने से मना किया और सिगरेट बाहर जाकर पीने की सलाह दी। इस पर वह गाली-गलौज करने लगी। विरोध किया तो दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। नोएडा पुलिस ने आरोपी को पीसीआर पर लेने के लिए आवेदन किया था। कोर्ट ने सोमवार सुबह 9.30 बजे से 6 घंटे की रिमांड पर पूछताछ की अनुमति दी।

पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद कराने के लिए आरोपी से कहा तो वह पुलिस को नियो अस्पताल के पीछे नाले की झाड़ियों में लेकर गया। जहां से पुलिस ने चाकू बरामद किया। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। महक ने रसोई में रखा चाकू उठा लिया, तभी रमन ने उसी चाकू से उस पर 8 से 10 वार करके हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी द्वारा दिए गए बयान की जांच की जाएगी। जल्द ही मामले में आरोप पत्र कोर्ट मे दाखिल किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group