शेयर बाजार फिर धड़ाम से गिरा, टाइटन का स्टॉक सबसे ज्यादा 2.72 फीसदी गिरा, HSBC सहित कई कंपनियों के शेयर नुकसान में, सेंसेक्स 243 टूटा, निफ्टी 64 अंक कमजोर

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Tue, 29 Sep 2026 06:37 PM
शेयर बाजार फिर धड़ाम से गिरा, टाइटन का स्टॉक सबसे ज्यादा 2.72 फीसदी गिरा, HSBC सहित कई कंपनियों के शेयर नुकसान में, सेंसेक्स 243 टूटा, निफ्टी 64 अंक कमजोर
ऑडियो सुनें

मुंबई. पश्चिम एशिया में अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल के दाम में तेजी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की पूंजी निकासी के चलते भारतीय शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली।

Ola Electric के शेयरों में मंगलवार को 4% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली. HSBC ने कंपनी के शेयर पर ‘Reduce’ रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹24 का टारगेट प्राइस दिया है, जो सोमवार के बंद भाव से करीब 37% नीचे है. ब्रोकरेज ने बैटरी निर्माण और लोकलाइजेशन में सुधार को सकारात्मक माना है, लेकिन ब्रांड को दोबारा मजबूत करने और कारोबार के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर जोखिम जताया है. उधर, 5 अक्टूबर को कंपनी की बोर्ड बैठक में 1,000 करोड़ रुपये तक के प्रस्तावित राइट्स इश्यू की शर्तों पर चर्चा हो सकती है.

Ola Electric Mobility के शेयरों में मंगलवार, 29 सितंबर को शुरुआती कारोबार में 4% से ज्यादा की गिरावट दिखी. शेयर ₹36.30 के इंट्राडे लो तक पहुंचा, हालांकि बाद में गिरावट संभल गई. इस बीच HSBC ने कंपनी के शेयर पर ‘Reduce’ रेटिंग बरकरार रखी है और ₹24 का टारगेट प्राइस दिया है. सोमवार के ₹37.86 के बंद भाव के मुकाबले यह करीब 37% नीचे है. HSBC की चिंता बैटरी निर्माण में प्रगति के बावजूद कंपनी के ब्रांड और कारोबार को बेहतर तरीके से लागू करने से जुड़े जोखिमों को लेकर है.

हालांकि उतार-चढ़ाव के बीच मध्याह्न बाद कुछ भरपाई हुई और दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लगातार दूसरे दिन बड़ी गिरावट से कुछ हद तक बचे। फिर भी, बीएसई सेंसेक्स जहां 243 अंकों के नुकसान में रहा वहीं एनएसई निफ्टी ने 64 अंकों की कमजोर देखी।

सेंसेक्स 72,529.07 अंक पर बंद

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक सेंसेक्स 242.65 अंक यानी 0.33 प्रतिशत टूटकर 72,529.07 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 707.72 अंकों की गिरावट के साथ 72,064 अंक तक जा फिसला था। हालांकि दिन के निचले स्तर से इसने 465 अंकों की भरपाई की। सेंसेक्स से संबद्ध कम्पनियों में 18 के शेयर लाल निशान पर रुके तो 12 में मजबूती रही।

निफ्टी 22,716.20 अंक पर बंद

उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित मानक सूचकांक निफ्टी भी 64.05 अंक यानी 0.28 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,716.20 अंक पर बंद हुआ, जो एक समय 210 अंकों की गिरावट से 22,569.65 तक जा गिरा था। निफ्टी से संबद्ध कम्पनियों में 17 के शेयर हरे निशान पर रुके तो 32 में गिरावट दर्ज की गई।

टाइटन का स्टॉक सबसे ज्यादा 2.72 फीसदी गिरा

सेंसेक्स समूह में शामिल कम्पनियों में टाइटन का स्टॉक सबसे ज्यादा 2.72 फीसदी गिरा। एचसीएल टेक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और टेक महिंद्रा में भी प्रमुख रूप से नुकसान देखने को मिला। दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में अदाणी पोर्ट्स, सन फार्मा, टाटा स्टील और कोटक महिंद्रा बैंक शामिल हैं।

एफआईआई ने 5353.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशकों ने सोमवार को 5,353.22 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.1 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group