VIDEO मौत का लाइव : टिकटॉक पर लाइवस्ट्रीम कर रही 14 वर्षीय लड़की छठवीं मंजिल से गिरी, मौत

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 16 Nov 2026 05:32 PM
VIDEO मौत का लाइव : टिकटॉक पर लाइवस्ट्रीम कर रही 14 वर्षीय लड़की छठवीं मंजिल से गिरी, मौत
ऑडियो सुनें

नवभारत डॉट न्यूज

जापान में रूका नाम की 14 वर्षीय जापानी लड़की अपने छठी मंजिल के अपार्टमेंट की बालकनी से टिकटॉक पर लाइवस्ट्रीम कर रही थी. इसी दौरान वह नीचे गिर गई। इस घटना में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और अंततः उसकी मौत हो गई।

उसके दोस्तों और सोशल मीडिया पर जुड़े लोगों के अनुसार, वह पिछले कुछ समय से निजी परेशानियों और मानसिक दबावों से गुजर रही थी, जिसके कारण वह काफी तनाव में थी।

लाइवस्ट्रीम के दौरान कुछ दर्शकों ने उसे बार-बार यह कहते हुए सुना था—
“मुझे भूख लगी है।”
“मुझे डर लग रहा है।”
“यह खतरनाक है।”

इसके कुछ समय बाद ही लाइव प्रसारण समाप्त हो गया और यह घटना एक बड़ी त्रासदी में बदल गई। रूका मिडिल स्कूल की छात्रा थी। उसकी मौत की खबर से उसके दोस्तों और सोशल मीडिया फॉलोअर्स को गहरा सदमा लगा। इस मौत को हजारों लोगों ने लाइव देखा।

वीडियो देखने पर पता चलता है कि लड़की ने शराब पी रखी थी और उसने वैम्पायर का रूप धर रखा था। एक जापानी व्यक्ति ने कमेंट में लिखा कि उसके परिवार में कुछ दिक्कतें थीं, उसे भावनात्मक सहारा देने वाला कोई नहीं था और आखिरकार उसने लाइवस्ट्रीम पर ऐसा करने का फैसला कर लिया।

बताया जाता है कि अपनी भाषा में लड़की ने कहा कि हर चीज़ के लिए धन्यवाद।” जापानी पुलिस ने घटना की परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group