बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से सवाल किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मारे गए दो SPO (स्पेशल पुलिस ऑफिसर) के शवों को बिना ताबूत के एक डंपर ट्रक में उनके गांव पहुंचाया गया।
उन्होंने यह भी पूछा कि उपराज्यपाल (Lt Governor) के पास मामला उठाए जाने के बाद ही वरिष्ठ अधिकारी शोक संतप्त परिवारों से मिलने क्यों पहुंचे।
परिहार, जिन्होंने 2018 में किश्तवाड़ में हुए एक आतंकी हमले में अपने पिता और चाचा को खो दिया था, ने इस पर जवाब मांगा है। उन्होंने कहा कि मैं शहीद परिवार की बेटी से मिलकर आई हूं, वे हमारी व्यवस्था पर सवाल उठा रही थीं कि क्या यही है हमारी भावनाओं और त्याग का सम्मान.
परिहार, जिन्होंने किश्तवाड़ में 2018 के एक आतंकी हमले में अपने पिता और चाचा को खो दिया था, ने इस पर जवाब मांगा है। उन्होंने बिना किसी लाग-लपेट के वरिष्ठ अधिकारियों के मुँह पर ही कह दिया कि हमारे बहादुर जवानों का अपमान किया गया है।
बीजेपी विधायक शगुन परिहार यह कहते हुए रूआंसी हो गईं और उन्होंने कहा कि आपको यहां बैठने का अधिकार नही है. आप यहां से चले जाइए वर्ना मैं यहां से जा रही हूं.
देखिए वीडियो