दुष्कर्म की दो घटनाएं : सरगुजा में गैंगरेप, कोण्डागांव में बलात्कार, चार आरोपी गिरफतार

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Wed, 07 Oct 2026 05:47 PM
दुष्कर्म की दो घटनाएं : सरगुजा में गैंगरेप, कोण्डागांव में बलात्कार, चार आरोपी गिरफतार
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ में आज बलात्कार की दो घटनाएं सामने आईं। सरगुजा जिले में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम देखने जा रही एक नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई है।

आरोप है कि बाइक और स्कूटी सवार चार लड़कों ने छात्रा और उसकी सहेली को कार्यक्रम स्थल तक छोड़ने का झांसा दिया। इसके बाद एक छात्रा को आर्केस्ट्रा स्थल पर पहुंचा दिया गया, जबकि दूसरी नाबालिग को सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपियों में एक नाबालिग भी बताया जा रहा है।

दूसरी ओर कोंडागांव थाना क्षेत्र में नाबालिग को घर से ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने 22 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भेलावापदर पारा निवासी डीजेवर गौतम उर्फ राजपूत के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आलवेडा पारा निवासी एक व्यक्ति ने 5 अक्टूबर को कोंडागांव थाने पहुंचकर अपनी नाबालिग बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि रात करीब एक बजे कोई अज्ञात व्यक्ति उसकी नाबालिग बेटी को घर से अपने साथ ले गया है। शिकायत के आधार पर कोंडागांव पुलिस ने अपराध क्रमांक 311/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला कायम किया और नाबालिग की तलाश शुरू कर दी। CCTV में कैद संदिग्ध मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक पंकज चंद्रा ने संबंधित पुलिस अधिकारियों को नाबालिग की जल्द तलाश करने और मामले में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके बाद कोंडागांव थाना प्रभारी निरीक्षक सौरभ उपाध्याय के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई।

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group