ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ओडिशा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, टिवटर पर शेयर कर दी जानकारी

दोनों नेताओं के बीच राज्यों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई

उड़ीसा की राजधानी भुवनेश्वर प्रवास पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने यहां ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से उनके निवास पर सपरिवार मुलाकात की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी भी मौजूद थीं।

सीएम साय ने टिवट करके यह जानकारी दी। इस दौरान दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच राज्यों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री साय ने कहा कि ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी से दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न विषयों एवं समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

जानते चलें कि छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच महानदी जल विवाद बहुत जल्द सुलझने की संभावना है और दीपावली तक इस पर अंतिम सहमति बनने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच पर भी बातचीत हुई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button