तेलंगाना में 14 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 24 Apr 2025 06:50 PM
तेलंगाना में 14 माओवादी ने किया आत्मसमर्पण
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी) के 14 सदस्यों ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार, विभिन्न कैडर से संबंधित इन माओवादियों में दो एरिया कमेटी सदस्य (एसीएम) भी शामिल हैं. इन्होंने वारंगल पुलिस आयुक्तालय में मल्टी ज.ोन-1 के पुलिस महानिरीक्षक एस. चंद्रशेखर रेड्डी के समक्ष आत्मसमर्पण किया.

महानिरीक्षक ने बताया कि इस वर्ष अब तक 250 माओवादी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर चुके हैं. इसके अलावा जनवरी 2025 से अब तक 12 माओवादियों को गिरफ्तार भी किया गया है. विज्ञप्ति में बताया गया कि पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन चयुथा’ के तहत आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों के लिए कल्याणकारी उपायों तथा आदिवासी समुदाय के लिए शुरू की गई विकास योजनाओं के बारे में जानकारी मिलने के बाद, माओवादी हथियार छोड़कर मुख्यधारा में लौट रहे हैं.

वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अधिकांश आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से संबंध रखते हैं. जब पत्रकारों ने उनसे अंतर-राज्यीय सीमा पर स्थित कर्रगुट्टा की पहाड़ियों में चल रहे संयुक्त तलाशी अभियान के बारे में पूछा, तो उन्होंने बताया कि यह अभियान छत्तीसगढ़ पुलिस बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा चलाया जा रहा है. तेलंगाना पुलिस इस अभियान में शामिल नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu