गाजा में इजराइल के हमले में बच्चों और महिलाओं समेत 14 फलस्तीनी मारे गये

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 02 Jun 2025 08:39 PM
गाजा में इजराइल के हमले में बच्चों और महिलाओं समेत 14 फलस्तीनी मारे गये
ऑडियो सुनें

दीर अल-बलाह. गाजा पट्टी में सोमवार को इजराइल द्वारा एक आवासीय इमारत पर किए गए हमले में 14 लोग मारे गए, जिनमें अधिकतर महिलाएं और बच्चे थे. स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह हमला जबालिया शरणार्थी शिविर पर किया गया. शिफा और अल-अहली अस्पतालों ने इस हमले में मारे गए लोगों की संख्या की पुष्टि करते हुए कहा कि मरने वालों में पांच महिलाएं और सात बच्चे शामिल हैं. इजराइली सेना की ओर से तत्काल कोई टिप्पणी नहीं आई है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu