अमेरिका विमान हादसे में 19 की मौत, 64 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 30 Jan 2025 11:04 AM
अमेरिका विमान हादसे में 19 की मौत, 64 लोग थे सवार, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
ऑडियो सुनें

वॉशिंगटन डीसी में के रीगन नेशनल एयरपोर्ट के पास एक यात्री विमान अमेरिकी सेना के हेलीकॉप्टर से टकराकर पोटोमैक नदी में गिरा. इस विमान में लगभग 64 लोग सवार थे, जिसमें से 4 क्रू मेंबर थे.

BNO की रिपोर्ट के मुताबिक हादसे के बाद 4 लोगों भी रेस्क्यू भी कर लिया गया है. वहीं रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान 19 लोगों की डेड बॉडी नदी में निकाली जा चुकी है. हालांकि, आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की संख्या इससे ज्यादा बढ़ सकती है.

अमेरिकन एयरलाइंस (American Airlines) का यह विमान विचिटा, कैनसस (Wichita, Kansas) से उड़ान भरकर वॉशिंगटन डीसी की ओर आ रहा था. रनवे पर लैंडिंग (Landing on Runway) के दौरान यह विमान सैन्य हेलीकॉप्टर (Military Helicopter) से टकरा गया. चश्मदीदों के अनुसार, विमान के दाईं ओर अचानक झुकने के बाद इसमें आग लग गई (Fire in Plane) और वह तेज़ी से नदी में गिर गई

डीसी पुलिस (DC Police) का बयान

डीसी पुलिस ने स्पष्ट किया कि इस हादसे में मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (MPD) का हेलीकॉप्टर शामिल नहीं था. एमपीडी (MPD) इस आपातकालीन स्थिति में अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य में सहयोग कर रही है.

चश्मदीदों का बयान

घटना के समय मौजूद कुछ चश्मदीदों ने CNN बताया कि “जब मैंने प्लेन को देखा, तो यह सामान्य लग रहा था. लेकिन कुछ ही सेकंड में यह 90 डिग्री से अधिक झुका (Tilted 90 Degrees) और इसके नीचे चिंगारियां निकलने लगीं (Sparks from Aircraft). फिर अचानक टकरान के बाद आग लग गई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital