दीर अल-बलाह. दक्षिणी गाजा पट्टी में रविवार को रातभर हुए इजराइली हमलों में हमास के एक बड़े नेता समेत कम से कम 19 फलस्तीनी मारे गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. इस बीच, यमन में ईरान सर्मिथत हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर एक और मिसाइल दागी, जिससे हवाई हमले के सायरन बजने लगे. इजराइली सेना ने कहा कि मिसाइल को बीच में ही मार गिराया गया और इससे जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की जानकारी नहीं है.
दक्षिणी गाजा के दो अस्पतालों ने बताया कि रातभर हुए हमलों में मारे गए बच्चों एवं महिलाओं समेत 17 लोगों के शव अस्पताल लाए गए हैं. हमास ने बताया कि खान यूनिस के पास हुए हमले में उसके राजनीतिक ब्यूरो और फलस्तीनी संसद के सदस्य सलाह बर्दाविल और उसकी पत्नी की मौत हो गई. बर्दाविल हमास की राजनीतिक शाखा का जाना-माना सदस्य था. अस्पतालों द्वारा बताई गई मृतकों की संख्या में हमास के नेता और उसकी पत्नी का नाम शामिल नहीं है.
इजराइल-हमास युद्ध में फलस्तीनी मृतकों की संख्या 50,000 से अधिक हुई : स्वास्थ्य मंत्रालय
गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को बताया कि इजराइल-हमास युद्ध में 50,000 से अधिक फलस्तीनी मारे गए हैं.
इस बीच दक्षिणी गाजा पट्टी में रविवार को रातभर हुए इजराइली हमलों में हमास के एक बड़े नेता समेत कम से कम 26 फलस्तीनी मारे गए. इजराइल की सेना ने दक्षिणी शहर राफा के एक हिस्से में सैनिकों को भी भेजा है, क्योंकि नए निकासी आदेशों के बाद हजारों फलस्तीनी भाग गए हैं. मंत्रालय ने बताया कि युद्ध में अब तक 1,13,000 से अधिक लोग घायल हुए हैं.
रविवार को साझा की गई इस जानकारी में वे 673 मृतक भी शामिल हैं, जो पिछले सप्ताह युद्ध विराम समाप्त करने के बाद इजराइल द्वारा अचानक किए गए हवाई हमलों में मारे गए हैं. मंत्रालय के महानिदेशक डॉ. मुनीर अल-बोरश ने बताया कि मृतकों में 15,613 बच्चे शामिल हैं, जिनमें से 872 की उम्र एक वर्ष से कम थी. अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी गाजा पट्टी में रविवार को रातभर हुए इजराइली हमलों में हमास के एक बड़े नेता समेत कम से कम 26 फलस्तीनी मारे गए. इन हमलों में जान गंवाने वालों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं.
इस बीच, यमन में ईरान सर्मिथत हूती विद्रोहियों ने इजराइल पर एक और मिसाइल दागी, जिससे हवाई हमले के सायरन बजने लगे. इजराइली सेना ने कहा कि मिसाइल को बीच में ही मार गिराया गया और इससे जान-माल का किसी प्रकार का नुकसान होने की जानकारी नहीं है. हमास ने बताया कि खान यूनिस के पास हुए हमले में उसके राजनीतिक ब्यूरो और फलस्तीनी संसद के सदस्य सलाह बर्दाविल और उसकी पत्नी की मौत हो गई. बर्दाविल हमास की राजनीतिक शाखा का जाना-माना सदस्य था. इजराइली सेना ने इसकी पुष्टि की है.