एनटीपीसी, एनएलसी समेत 22 कंपनियों ने 18 कोयला ब्लॉक के लिए 35 लगाईं बोलियां

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 28 Jun 2023 08:25 PM
एनटीपीसी, एनएलसी समेत 22 कंपनियों ने 18 कोयला ब्लॉक के लिए 35 लगाईं बोलियां
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कोयला ब्लॉक नीलामी के सातवें चरण के लिए सार्वजनिक क्षेत्र की एनटीपीसी और एनएलसी इंडिया तथा निजी क्षेत्र की जेएसपीएल समेत अन्य कंपनियों ने लगभग 22 बोलियां लगाई हैं. बुधवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई.
कोयला ब्लॉक नीलामी के तहत 103 ब्लॉक को नीलामी के लिए रखा गया था. कोयला मंत्रालय ने बुधवार को बयान में कहा कि ताजा चरण के अंतर्गत 18 कोयला खदानों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन कुल 35 बोलियां मिली हैं.

मंत्रालय के अनुसार, जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड (जेएसपीएल), एनएलसी इंडिया, बजरंग पावर एंड इस्पात लिमिटेड, गुजरात मिनिरल एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (जीएमडीसी) और बुल माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड ने तीन-तीन ब्लॉक के लिए बोलियां लगाई हैं.
हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एनटीपीसी माइनिंग और सनफ्लॉग आयरन एंड स्टील लिमिटेड ने दो-दो कोयला ब्लॉक के लिए बोली लगाई है. शेष 14 कंपनियों ने एक-एक ब्लॉक के लिए बोली लगाई है. इन कंपनियों में नलवा स्टील एंड पावर लिमिटेड, नुवोको विस्टास कॉरपोरेशन लिमिटेड और ओडिशा कोल एंड पावर लिमिटेड आदि हैं. सरकार ने देश में कोयले की उपलब्धता बढ़ाने के लिये 29 मार्च को कोयला खदानों की नीलामी के सातवें चरण की शुरूआत की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu