ओडिशा के मलकानगिरि में 22 माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण

मलकानगिरि. ओडिशा के मलकानगिरि जिले में मंगलवार को 22 माओवादियों ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ओडिशा के पुलिस महानिदेशक वाई बी खुरानिया और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों ने नौ आग्नेयास्त्र, 150 कारतूस, 20 किलोग्राम विस्फोटक, 13 आईईडी, जिलेटिन छड़ें और अन्य सामग्री अधिकारियों को सौंप दी.

अधिकारी ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले अधिकतर माओवादी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ से हैं लेकिन ओडिशा में सक्रिय थे.
आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में सुकमा जिले के संभागीय समिति सदस्य (डीसीएम) लिंगे उर्फ मायरे मड़कम (45) और छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के एसीएम (क्षेत्रीय समिति सदस्य) कमांडर बामन मड़कम (27) शामिल हैं. ओडिशा सरकार ने 27 नवंबर को माओवादियों के आत्मसमर्पण के लिए निर्धारित इनाम राशि में संशोधन किया था.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button