असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बृहस्पतिवार को 26 नवंबर 2008 को भारत के इतिहास का एक ”काला दिन” करार दिया, जब पाकिस्तानी आतंकवादियों ने मुंबई में हमलों को अंजाम दिया था और सैकड़ों लोगों की जान ले ली थी।
शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि तब से देश ने बाहरी और आंतरिक दोनों तरह के खतरों के खिलाफ अपनी सुरक्षा को मजबूत करने में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा, ”26 नवंबर 2008 भारत के इतिहास में हमेशा एक काले दिन के रूप में दर्ज रहेगा, जब देश की धरती पर हुए अब तक के सबसे बड़े आतंकी हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा कई निर्दोष लोगों का नरसंहार किया गया था।”
मुख्यमंत्री ने कहा, ”तब से हमने अपने देश को बाहरी और आंतरिक खतरों से सुरक्षित रखने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति की है और भारत की सुरक्षा के लिए खतरा बनने वाले हर तत्व के खिलाफ कार्रवाई करने का संकल्प लिया है।” शर्मा ने इन हमलों में जान गंवाने वालों और अपने प्राणों की आहुति देने वाले सुरक्षार्किमयों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।