Arvind Kejriwal: ‘राजनीति हमें नहीं बदल सकी, हमने राजनीति को बदल दिया’ अभी बहुत कुछ करना है

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 26 Nov 2026 03:42 PM
Arvind Kejriwal: ‘राजनीति हमें नहीं बदल सकी, हमने राजनीति को बदल दिया’ अभी बहुत कुछ करना है
ऑडियो सुनें

आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर कहा कि उनकी पार्टी ने देश की ”राजनीति बदल दी है।” दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने सहित पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए केजरीवाल ने कहा कि पार्टी के राजनीतिक भविष्य को लेकर संदेह जताए जाने के बावजूद आप ने दृढ़ता दिखाई और लोगों का विश्वास हासिल किया।

केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”आज हमारी पार्टी का स्थापना दिवस है। बहुत कम समय में एक लंबा सफर तय किया है हमने। जब पार्टी बनी थी तो हम पर बहुत से सवाल खड़े हुए थे… क्या हम कुछ कर पाएंगे? ये पार्टी कितने दिन टिकेगी? भला इन लोगों को राजनीति की क्या समझ?” उन्होंने कहा, ”लेकिन हम टिके भी रहे और पूरे देश का दिल भी जीता।

हमने दिल्ली में सरकार बनाई, पंजाब में सरकार बनाई, जम्मू कश्मीर से लेकर गोवा-गुजरात तक हमें भारत के लोगों का विश्वास और प्यार मिला। हमने काम की राजनीति की, शिक्षा और स्वास्थ्य पर बात की। हमें राजनीति बदल नहीं पाई, बल्कि हमने राजनीति को बदल दिया।” उन्होंने कहा, ”अभी बहुत कुछ करना है। देश के लिए बहुत काम करना है।

हम न डरेंगे, न पीछे हटेंगे। आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं और हमारे समर्थकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।” दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के लिए अभी बहुत कुछ करना बाकी है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी न तो डरेगी और न ही पीछे हटेगी।
‘आप’ का गठन 2012 में हुआ था। पार्टी 26 नवंबर को अपना स्थापना दिवस मनाती है।
2611 1432 दिल्ली

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav