बीजापुर में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 23 Mar 2025 10:14 PM
बीजापुर में 22 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 11 लाख रुपये के इनामी छह नक्सलियों समेत कुल 22 नक्सलियों ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारी ने कहा कि इनमें से अयातु पुनेम, पांडु कुंजम, कोसी तमो, सोना कुंजम और लिंगेश पदम पर दो-दो लाख रुपये का इनाम था, जबकि तिबरूराम माडवी को पकड़ने के लिए एक लाख रुपये इनाम घोषित किया गया था.

उन्होंने बताया, ”पुनेम प्रतिबंधित माओवादी संगठन के आंध्र-ओडिशा-सीमा (एओबी) मंडल के तहत प्लाटून नंबर 1 के सदस्य के रूप में सक्रिय था. पांडु और तामो क्रमश? प्लाटून नंबर-9 और प्लाटून नंबर- 10 के पार्टी सदस्य थे. सोना नक्सल संगठन की तेलंगाना राज्य समिति के तहत प्लाटून पार्टी का सदस्य था.” पुलिस अधिकारी ने कहा, ”माडवी, जनताना सरकार का प्रमुख था जबकि लखमा कदती, दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन (केएएमएस) का अध्यक्ष था. अन्य निचले स्तर के सदस्य थे.” अधिकारी ने बताया कि इस वर्ष अब तक बीजापुर में 107 माओवादियों ने हथियार डाल दिए हैं, 82 नक्सलियों को मार गिराया गया है और 143 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu