केरल में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 31 Jan 2025 12:26 PM
केरल में अवैध रूप से रह रहे 27 बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

केरल: केरल के कोच्चि में अवैध रूप से रहकर काम कर रहे 27 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इन बांग्लादेशी नागरिकों को एर्नाकुलम जिले के उत्तरी परवूर क्षेत्र में एर्नाकुलम ग्रामीण पुलिस और आतंकवाद निरोधक दस्ते के संयुक्त अभियान में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया कि बांग्लादेशी नागरिक पश्चिम बंगाल के प्रवासी श्रमिक बनकर विभिन्न स्थानों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

एर्नाकुलम ग्रामीण जिला पुलिस प्रमुख वैभव सक्सेना ने दो सप्ताह पहले 28 वर्षीय तस्लीमा बेगम की गिरफ्तारी के बाद ‘ऑपरेशन क्लीन’ नामक एक विशेष अभियान शुरू किया था जिसके तहत ये गिरफ्तारियां की गई हैं।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital