हिंद महासागर में मछली पकड़ने वाली चीनी नौका के डूबने से 39 लोग लापता, चीन ने अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 17 May 2023 08:44 PM
हिंद महासागर में मछली पकड़ने वाली चीनी नौका के डूबने से 39 लोग लापता, चीन ने अंतरराष्ट्रीय मदद मांगी
ऑडियो सुनें

बीजिंग. चीन ने बुधवार को हिंद महासागर में डूबने वाली अपनी एक नौका में सवार 39 लोगों को बचाने के लिए कई देशों से मदद मांगी है. आधिकारिक मीडिया ने इस बारे में खबर दी. खबर में कहा गया है कि हिंद महासागर के मध्य हिस्से में मंगलवार को डूबी मछली पकड़ने वाली चीनी नौका पर चीन के 17, इंडोनेशिया के 17 और फिलीपीन के पांच लोग सवार थे. खबर के अनुसार, लापता लोगों में से अब तक किसी का पता नहीं चला है और तलाश जारी है.

खबर में कहा गया है कि चीन के विदेश मंत्राय ने आॅस्ट्रेलिया, श्रीलंका, मालदीव, इंडोनेशिया, फिलीपीन और अन्य देशों के संबंधित विभागों से तलाश एवं बचाव अभियान में सहयोग देने के लिए संपर्क किया है. इस बीच, चीन के राष्ट्रपति शी चिनंिफग ने नौका हादसे में लापता लोगों को बचाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आदेश दिया है. चिनंिफग ने मंगलवार तड़के करीब तीन बजे हुई घटना के बाद संबंधित विभागों को तत्काल आपात प्रतिक्रिया तंत्र को सक्रिय करने का निर्देश दिया है.

चिनंिफग ने कहा कि विदेश मंत्रालय और विदेशों में संबंधित दूतावासों को खोज और बचाव कार्य के समन्वय के लिए संबंधित स्थानीय दलों के साथ संपर्क मजबूत करना चाहिए. उन्होंने जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुदूरवर्ती-समुद्री अभियानों को लेकर सुरक्षा जोखिमों की पूर्व चेतावनी प्रणाली में सटीकता और तेजी लाने का भी आदेश दिया. खबर के मुताबिक, चीन के प्रधानमंत्री ली क्यांग ने भी राहत कार्य को व्यवस्थित करने एवं हताहतों की संख्या को कम करने के लिए संबंधित पक्षों से समन्वित होकर अधिकतम प्रयास करने का आह्वान किया है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu