छत्तीसगढ़: घात लगाए बैठे बाघ के मुंह से बाल बाल बची 8 वर्षीय बच्ची, बाघ की दहाड़ से थर्राया चांदनी बिहारपुर क्षेत्र

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 13 Feb 2023 06:46 PM
ऑडियो सुनें

सूरजपुर कोरिया जिला के सीमावर्ती क्षेत्र भून्डा गांव से लगे जंगल में बाघ की दहाड़

बिहारपुर. चाँदनी बिहारपुर में जंगली जानवरों का आतंक बरकरार है भालू,हाथी,तेंदुआ के बाद अमदमखोर बाघ की आमद से ग्रामीण दहशत में है. कोरिया जिले में कई जान लेने के बाद आदमखोर बाघ गुरुघासी राष्ट्रीय उद्यान के रास्ते सूरजपुर जिला के सीमावर्ती क्षेत्र बिहारपुर चाँदनी के भून्डा गांव से लगे जंगल में पहुच गया है जहाँ पर उसने दिन दहाड़े पूर्व सरपंच तेजबली चेरवा की 8 वर्षीय नतनिन को शिकार बनाने की कोशिश की लेकिन बच्ची भाग्यशाली थी ग्रामीणों ने हल्ला कर बाघ को भागा दिया.गौरतलब है कि क्षेत्र में हाथी,भालू,तेंदुआ की मौजूदगी से ग्रामीण संभल नही पा रहे तो वही बाघ की उपस्थिति से ग्रामीण भयभीत है.

फिलहाल ग्रामीणों ने बाघ की आमद की जानकारी उद्यान के कर्मचारियों को दे दी है। वहीं क्षेत्र से गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रेहण्ड परीक्षेत्र पार्क महुली,मोहरसोप व छतरंग से हमेशा उद्यान के अधिकारी कर्मचारी महीनों महीना क्षेत्र से गायब रहते हैं। वहीं क्षेत्र में जंगली हाथी तेंदुआ भालू व अब बाघ की आगमन हो चुकी है पिछले 5 महीनों से गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगलों में जंगली हाथियों का डेरा है जिससे क्षेत्र के ग्रामीण किसान भयभीत व डर के साए में जीने को मजबूर हैं। वही उद्यान के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों किसानों को कोई जानकारी व सहायता नहीं दी जा रही है।

वही इस संबंध में गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान रेहण्ड परीक्षेत्र पार्क महुली के रेंजर ललित साय पैकरा से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि मुझे भी जानकारी लगा है क्षेत्र में लगातार तेंदुआ का पंजा व कैमरे में कैद हो रहा है। मैं भी भागा भागा महुली कार्यालय में आ रहा हूं सुबह मैं भी जाऊंगा बाघ के निगरानी में।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav