नयी दिल्ली. हिंदू रक्षा दल के सदस्यों ने इंद्रलोक इलाके में नमाज पढ़ रहे कुछ लोगों को लात मारने के आरोप में उप-निरीक्षक को निलंबित किए जाने के खिलाफ मंगलवार को दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान दक्षिणपंथी संगठन के कई सदस्यों ने ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ किया और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए.
उप-निरीक्षक मनोज कुमार तोमर ने 8 मार्च को उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक में सड़क पर नमाज पढ़ रहे कुछ लोगों को धक्का दिया था और लात मारी थी, जिसे लेकर सैकड़ों स्थानीय लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद आरोपी पुलिसकर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया था.
हिंदू रक्षा दल के एक नेता ने कहा, “अगर उन्हें सड़कों पर नमाज पढ़ने का अधिकार है, तो हमें भी सड़कों पर हनुमान चालीसा का पाठ करने का अधिकार है. हमारी मुख्य मांग उप-निरीक्षक की काम पर बहाली और उसके निलंबन आदेश को रद्द करने को लेकर है.” एक अन्य नेता विष्णु गुप्ता ने कहा कि विभिन्न संगठनों के नेता अपने कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए.
गुप्ता ने कहा, ह्लएक समुदाय के लोगों ने सड़क जाम कर दी, शांति भंग की और पुलिस र्किमयों से मारपीट की, लेकिन उप-निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की गई, जो वहां जाम जैसी स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश कर रहे थे.ह्व उन्होंने कहा, ह्लहम दिल्ली के पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा से मुलाकात करके कहेंगे कि एसआई मनोज कुमार तोमर को ड्यूटी पर वापस लाया जाए और उन्हें सुरक्षा भी मुहैया कराई जाए.ह्व गुप्ता ने कहा कि पुलिस ने करीब 50 से 60 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है और उन्हें संसद मार्ग थाने में रखा है.
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ह्लहमने लगभग 50 से 60 लोगों को हिरासत में लिया, संसद मार्ग थाने ले गए और तुरंत रिहा कर दिया. हमने कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अर्धसैनिक बलों और पुलिस बल को तैनात किया है.ह्व कानून एवं व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुलिस के साथ अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है.
दिल्ली पुलिस ने सड़क पर अवरोधक लगाकर पुलिस मुख्यालय की ओर जाने वाले रास्ते को प्रदर्शनकारियों के लिए बंद कर दिया है.
नमाज वाली घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया था, जिसमें तोमर को सड़क पर नमाज पढ़ रहे लोगों को धक्का देते हुए और लात मारते हुए देखा जा सकता है.