यूपी के लखनऊ में 28 साल के कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या में वॉन्टेड मॉडल श्रद्धा दुबे अचानक लापता हो गई. श्रद्धा का कनेक्शन हाई प्रोफाइल लोगों से है, उसी का फायदा उसे मिल रहा है। अब उसकी लोकेशन दिल्ली बताई जा रही है।
3 दिन पहले यानी 9 अक्टूबर को इसी अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर शिवा की मौत हो गई थी।
लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच में पुलिस ने तेजी बढ़ा दी है. मामले में CCTV फुटेज सामने आने के बाद जांच का दायरा और बढ़ गया है. हजरतगंज पुलिस मुख्य आरोपी मॉडल श्रद्धा दुबे, ड्राइवर आमिर और दानिश समेत अन्य संदिग्धों के ठिकानों पर दबिश दे रही है. पुलिस अब उन लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है, जिन पर आरोपियों को शरण देने या फरार होने में मदद करने का संदेह है.
शिवा की मां ने आरोप लगाया कि श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, चालक, आदिल आदि ने मिलकर बेटे शिवा की हत्या की है। बेटे की दोनों आंखे फोड़ दीं। कान से खून निकल रहा था। पूरे शरीर चोटों और सिगरेट से जलाने और लिपस्टिक के निशान थे। पुलिस श्रद्धा दुबे की पृष्ठभूमि, पुराने मुकदमों, बैंक खातों के लेनदेन और संदिग्ध संपर्कों की पड़ताल कर रही है. जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा ने हैदराबाद से एक्टिंग का कोर्स किया था और बाद में लखनऊ में मॉडलिंग करने लगी थी. कारोबारी के साथ उसके संबंधों और कथित विवादों को लेकर भी जांच की जा रही है. इससे पहले श्रद्धा ने हजरतगंज कोतवाली में शिवा शर्मा के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कराया था.


मॉडल श्रद्धा दुबे रायबरेली की रहने वाली है। उसकी शादी हो चुकी है। एक बेटा भी है। 2022 में श्रद्धा का पति से तलाक हो गया था। बेटा पति के साथ रहता है। इसके बाद वह बालू अड्डे के पास अवध ग्रीन अपार्टमेंट में फ्लैट किराए पर लेकर रहने लगी थी। श्रद्धा के पास ब्लैक कलर की स्कॉर्पियो थी, जिसे उसने पिछले साल खरीदा था।
शिवा की मां रंजना शर्मा ने बेटे की मौत मामले में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। उनका आरोप है कि श्रद्धा ने ही बेटे को चौथी मंजिल से धक्का दिया। शिवा की बॉडी पर कई जगह सिगरेट से दागने से निशान थे
उन्होंने यह भी दावा किया कि श्रद्धा और शिवा की मुलाकात एक क्लब में हुई थी। श्रद्धा के नेताओं, टॉप ब्यूरोक्रेट और इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों से संपर्क हैं। वह बेटे को उनके नाम पर डराकर ब्लैकमेल करती थी।
शिवा की मौत के बाद अपार्टमेंट परिसर में सफेद और काले रंग की एक ऑडी कार पहुंची थी। कार पर सचिवालय का पास लगा था। पुलिस यह पता लगा रही है कि कार किसकी है और घटना के समय उसमें कौन आया था। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा के फ्लैट के नीचे सीढ़ियों से एक संदिग्ध व्यक्ति भागता दिखाई दिया है। पुलिस उसकी पहचान करने की कोशिश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक रायबरेली में पति प्रिंस दुबे के साथ रहने वाली श्रद्धा दुबे करीब दस साल पहले उसे छोड़कर लखनऊ आ गई थी। बताया जा रहा है कि बड़े स्तर पर पैसा कमाने और करोड़पति बनने की चाह में उसने लखनऊ में मॉडलिंग शुरू की। इसके बाद हाईप्रोफाइल लोगों के बीच अपनी पहचान बनाई और पार्टियों में शामिल होने लगी। रायबरेली में रहने के दौरान श्रद्धा का पति से विवाद होता था। वह लखनऊ आना चाहती थी। जबकि पति रायबरेली में ही रहने के पक्ष में था।