छत्तीसगढ़: मां-बेटे की हत्या मामले में खुलासा; प्रेम प्रसंग और रुपयों के लेनदेन के विवाद में की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 12 Oct 2026 03:57 PM
छत्तीसगढ़: मां-बेटे की हत्या मामले में खुलासा; प्रेम प्रसंग और रुपयों के लेनदेन के विवाद में की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…
ऑडियो सुनें

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक शिक्षिका और उनके 18 वर्षीय बेटे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में छात्र सुजल बरेठ का शव मिला। इसके बाद पुलिस ने बिश्रामपुर के केशवनगर स्थित उसके घर की जांच की, जहां उसकी मां रजनी बरेठ भी मृत पाई गईं।

पुलिस की जांच  में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया है। पुलिस ने संदेही कथित प्रेमी को हिरासत में लिया है। घटना जयनगर और बिश्रामपुर थाना क्षेत्र की है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि, रजनी का युवक से प्रेम संबंध था और उसका उनके घर आना-जाना था। कुछ महीने पहले रजनी ने 20 लाख रुपए का लोन लिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच विवाद होने की बात सामने आई है। हालांकि, पुलिस ने अभी हत्या के कारणों और आरोपी की भूमिका की पुष्टि नहीं की है।

 

वहीं, स्टूडेंट सुजल बरेठ कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं क्लास में पढ़ता था। उसकी मौत से कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल में शोक का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने श्रद्धांजलि के तौर पर एक दिन की छुट्टी घोषित की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह जयनगर थाना क्षेत्र के महावीरपुर में नेशनल हाईवे-43 से लगी ग्रामीण सड़क किनारे एक युवक का शव मिला था। उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे। आशंका थी कि युवक की हत्या करने के बाद शव सड़क किनारे फेंका गया है।

पहचान नहीं होने के कारण शव को विश्रामपुर मॉर्च्युरी भेज दिया गया था। इसके बाद मृतक की पहचान बिश्रामपुर के कार्मल कॉन्वेंट स्कूल में 12वीं के छात्र सुजल बरेठ (18) के रूप में हुई। सुजल की पहचान होने के बाद पुलिस को पता चला कि उसकी स्कूटी घर से करीब 500 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप पर लावारिस हालत में खड़ी है। पुलिस देर रात सुजल के घर पहुंची तो मुख्य दरवाजे पर ताला लगा मिला। उसकी मां का भी पता नहीं चल रहा था। बिश्रामपुर पुलिस ने सुजल के परिचितों को मौके पर बुलाया और उनकी मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा। अंदर बाथरूम में सुजल की मां रजनी बरेठ (40) की लाश भी संदिग्ध हालत में मिली।

रजनी बरेठ बेलटिकरी के शासकीय स्कूल में टीचर थी। पति से 5 साल पहले तलाक के बाद वह अपने बेटे सुजल के साथ केशवनगर में किराए के मकान में रहती थी। वह मूल रूप से जांजगीर की रहने वाली थीं। पुलिस की पूछताछ में उनके एक युवक के साथ प्रेम संबंध की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि युवक का उनके घर आना-जाना था। रजनी की ओर से कुछ महीने पहले 20 लाख रुपए का लोन लिए जाने और इसी रकम को लेकर विवाद होने की बात भी सामने आई है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav