वर्ष 2014 के बाद से निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता खत्म हो गई है: कांग्रेस

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 13 Mar 2024 07:25 PM
वर्ष 2014 के बाद से निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता खत्म हो गई है: कांग्रेस
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में ‘देरी’ के खिलाफ प्रदर्शन करने की कोशिश के चलते नेशनल पैंथर्स पार्टी के अध्यक्ष हर्ष देव सिंह को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद बुधवार को आरोप लगाया कि वर्ष 2014 के बाद से निर्वाचन आयोग की स्वतंत्रता खत्म हो गई है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने यह दावा भी किया कि वीवीपैट के मुद्दे पर निर्वाचन आयोग ‘इंडिया’ गठबंधन के घटक दलों को मिलने से इनकार कर रहा है.

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग के अधिकारियों की एक टीम केंद्र शासित प्रदेश में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए बुधवार को जम्मू-कश्मीर पहुंची थी. इस दौरान जम्मू-कश्मीर पुलिस ने नेशनल पैंथर्स पार्टी (एनपीपी) के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री हर्ष देव सिंह को उनके कई समर्थकों के साथ हिरासत में लिया है.

इन लोगों को तब हिरासत में लिया गया जब उन्होंने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव कराने में “देरी” के खिलाफ यहां निर्वाचन भवन के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की कोशिश की. रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ”निर्वाचन आयोग ने 100 प्रतिशत वीवीपैट के मुद्दे पर ‘इंडिया’ गठबंधन के पक्षों से मिलने से इनकार कर दिया है. यह एक संवैधानिक संस्था है लेकिन 2014 के बाद से इसकी स्वतंत्रता बुरी तरह खत्म हो गई है. जम्मू में इसका व्यवहार आश्चर्यजनक नहीं है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu