शाहजहां शेख को 13 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेजा गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 01 Apr 2024 09:57 PM
शाहजहां शेख को 13 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेजा गया
ऑडियो सुनें

कोलकाता. कोलकाता की एक अदालत ने धनशोधन के एक मामले में गिरफ्तार शाहजहां शेख को सोमवार को प्रवर्तन निदेशालय की 13 दिन की हिरासत में भेज दिया. संघीय एजेंसी ने शेख को राज्य के संदेशखाली में मछली पालन के कारोबार की आड़ में धन की कथित हेराफेरी को लेकर दर्ज धनशोधन मामले में गिरफ्तार किया था.

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित शेख को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बसीरहाट जेल में शनिवार को गिरफ्तार किया था. शेख को एक अन्य धनशोधन मामले में पांच जनवरी को संदेशखालि में तलाशी के दौरान एजेंसी के अधिकारियों पर भीड़ के हमले के मामले में जेल में रखा गया था. शेख की जमानत अर्जी को खारिज करते हुए पीएमएलए अदालत के न्यायाधीश शुभेंदु साहा ने निलंबित तृणमूल नेता को 13 अप्रैल तक ईडी की हिरासत में भेज दिया. अधिवक्ता अरिजीत चक्रवर्ती ने अदालत के समक्ष एजेंसी की ओर से पक्ष रखते हुए शेख से पूछताछ के लिए ईडी की हिरासत में देने का अनुरोध किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu