धमतरी: तेज रफ्तार डंपर ने जीप को मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत, आठ घायल…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Sat, 06 Apr 2024 03:15 PM
धमतरी: तेज रफ्तार डंपर ने जीप को मारी टक्कर, एक बच्चे की मौत, आठ घायल…
ऑडियो सुनें

धमतरी: जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. संबलपुर बाईपास तिराहा के पास स्कूली बच्चों से भरी जीप को डंपर में ठोकर मार दी. इस दर्दनाक हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई है. वहीं जीप में सवार आठ बच्चे घायल हो गए हैं. जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है. इस दौरान स्कूल प्रबंधन की लापरवाही भी सामने नजर आई है.

परीक्षा देकर वापस लौटते वक्त हादसा :धमतरी के सरस्वती ज्ञान मंदिर बठेना में पढ़ने वाले बच्चे परीक्षा के बाद घर जाने के लिए निकले थे. परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चे जीप से अपने गांव उसलापुर, तेलीनसत्ती जा रहे थे. तभी सेहराडबरी के आगे बाईपास मोड़ के पास सामने से आ रही हाईवा ने जीप को ठोकर मार दी. इस हादसे में एक बच्चे सागर ध्रुव पिता घनश्याम ध्रुव उम्र 8 साल की मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं दूसरे बच्चों को गंभीर चोट आई है. घायलों में ऋषभ ढीढी पिता संदीप, दीपांशु पिता सुरेश, कौशल पिता मनहरण, लक्ष्य पिता नागेश, हुमन दास पिता नागेश, सिद्धार्थ पिता भुनेश, आशी पिता राजेंद्र, वंशराज पिता राजेंद्र हैं. सभी बच्चे केजी 1 और केजी 2 के हैं. इसमें ज्यादातर बच्चे उसलापुर गांव के हैं.

दो बच्चे तेलीनसत्ती गांव के थे. सामने से आ रही डंपर ने मारी ठोकर :सरस्वती ज्ञान मंदिर स्कूल के प्रधानाचार्य रामशरण यादव ने बताया कि सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक परीक्षा का समय रहता है. परीक्षा खत्म होने के बाद जीप में लगभग 18 बच्चे सवार होकर अपने गांव जा रहे थे. तभी बाईपास मोड़ के पास सामने से आ रही डंपर ने ठोकर मार दी. जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई 8 घायल हो गए.

बायपास तिराहा के पास सरस्वती ज्ञान मंदिर के बच्चों से भरी जीप को हाईवा ने ठोकर मार दी. जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है. हाईवा को जब्त कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.जरूरत पड़ने पर स्कूल प्रबंधन पर भी कार्रवाई की जाएगी.

अभिषेक सिंह, एएसपीइस दर्दनाक हादसे में एक परिवार ने अपने घर का चिराग खो दिया है.इस हादसे में भले ही गलती किसी की भी हो लेकिन लापरवाही के कारण आज 8 बच्चे जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं. स्कूल प्रबंधन ने इतने छोटे बच्चों को किसके भरोसे और क्यों छोड़ा ये भी एक बड़ा सवाल है. महज 5 से 7 साल के ये बच्चे परीक्षा के बाद किसी तरह से अपने घर जा रहे थे.तभी ये हादसा हुआ. पुलिस ने इस मामले में जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की बात कही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav