Share Market शेयर बाजार ने पलटा रूख, मजबूती के साथ बंद हुआ, इंफ्रा, आईटी, प्राइवेट बैंक, एनर्जी और रियल्टी के शेयर बढ़े

Author: Navabharat News Group
UPDATED: Mon, 26 Oct 2026 07:15 PM
Share Market शेयर बाजार ने पलटा रूख, मजबूती के साथ बंद हुआ, इंफ्रा, आईटी, प्राइवेट बैंक, एनर्जी और रियल्टी के शेयर बढ़े
ऑडियो सुनें

शेयर मार्केट में आज डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे कमजोर होकर 95.18/$ पर बंद हुआ। मेटल, कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में जोश देखा गया। उनकी खासी बिकवाली हुई। बाजार में 4 दिनों की कमजोरी पर ब्रेक लगा कहा जा रहा है।

26 अक्टूबर को भारतीय इक्विटी मार्केट मजबूती के साथ बंद हुआ, जिसमें निफ्टी 22,700 के स्तर पर रहा। सेंसेक्स 482.92 अंक या 0.66 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73,606.75 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 153.20 अंक या 0.68 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,753.20 पर रहा।

निफ्टी में सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वालों में डॉ रेड्डीज लैब्स, बीएसई लिमिटेड, जेएसडब्ल्यू स्टील, मैक्स हेल्थकेयर और एटरनल शामिल रहे, जबकि गिरावट वाले शेयरों में श्रीराम फाइनेंस, टाटा कंज्यूमर, एचडीएफसी लाइफ, बजाज फाइनेंस और एचडीएफसी बैंक शामिल रहे।

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन आज बाजार बढ़त पर बंद हुआ। मिडकैप, स्मॉलकैप इंडेक्स बढ़त पर बंद हुए तो वहीं निफ्टी बैंक निचले स्तर से सुधरकर बढ़त पर बंद हुआ। मेटल, कैपिटल मार्केट से जुड़े शेयरों में जोश देखा गया। फार्मा, सीमेंट, एनर्जी इंडेक्स बढ़त पर बंद हुई। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स शेयरों में दबाव आया है।

निफ्टी के 50 में से 37 शेयरों में खरीदारी हुई, वहीं सेंसेक्स के 30 में से 23 शेयरों में खरीदारी देखी गई। बैंक निफ्टी के 14 में से 11 शेयरों में खरीदारी पाई गई।

इन सेक्टर्स ने किया अच्छा परफॉर्मेंस?
FMCG, मीडिया और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स को छोड़कर, अन्य सभी सेक्टोरल सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुए। इनमें फार्मा, मेटल और ऑयल एंड गैस में 1-1 प्रतिशत की तेजी रही, जबकि इंफ्रा, IT, प्राइवेट बैंक, एनर्जी और रियल्टी में 0.4 से 0.9 प्रतिशत की बढ़त देखी गई।

 

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Navabharat News Group