राज्यपाल विश्वभूषण ने बस दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु पर शोक जताया…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Wed, 10 Apr 2024 12:53 PM
राज्यपाल विश्वभूषण ने बस दुर्घटना में 12 लोगों की मृत्यु पर शोक जताया…
ऑडियो सुनें

रायपुर: राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने कुम्हारी थाना अंतर्गत रायपुर-दुर्ग मार्ग पर कल निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से 12 लोगों की मृत्यु को अत्यंत पीड़ाजनक बताया और गहरा दुख व्यक्त किया.

राज्यपाल ने कहा, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोक-संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करें. साथ ही राज्यपाल ने घायलों के शीध्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav