इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के कारण आसपास के लोग घर-बार छोड़कर गये, एक हवाई अड्डा बंद

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 18 Apr 2024 07:55 PM
इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने के कारण आसपास के लोग घर-बार छोड़कर गये, एक हवाई अड्डा बंद
ऑडियो सुनें

मानदो (इंडोनेशिया). इंडोनेशिया में एक ज्वालामुखी फटने के बाद प्रशासन ने बृहस्पतिवार को एक हवाई अड्डा बंद कर दिया और उस ज्वालामुखी के आसपास रहने वाले लोग फैलते राख, गिरते चट्टानों, गर्म बादल और सुनामी की आशंका के मद्देनजर अपने घर-बार छोड़कर चले गये.

सुलावेशी द्वीप के उत्तरी हिस्से में स्थित ‘माउंट रूआंग’ में बुधवार को ज्वालामुखी से कम से कम पांच बार भारी मात्रा में लावा बाहर निकला. उसके बाद ‘सेंटर फोर वोलकैनोलोजी एंड जियोलॉजिकल डिजास्टर मिटिगेशन’ ने उच्चतम स्तर का अलर्ट जारी किया और आगे भी लावा निकलने के संकेत दिये. ज्वालामुखी उद्गम केंद्र से बृहस्पतिवार को भी लगाातार धुंआ निकलता रहा, जो 500 मीटर से अधिक ऊंचाई तक पहुंचा.

लोगों को इस पर्वतीय स्थल से कम से कम छह किलोमीटर दूर रहने का आदेश दिया गया है. प्रभावित क्षेत्र में 11,000 लोग रहते हैं और उन्हें वहां से चले जाने को कहा गया है. कम से कम 800 लोग चले गये हैं. मानदो में एक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, क्योंकि ज्वालामुखी उद्गम केंद्र से हवा में राख फैल रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu