पलायन, अराजकता, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा है झारखंड: सीतारमण

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 09 May 2024 08:47 PM
पलायन, अराजकता, बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का दंश झेल रहा है झारखंड: सीतारमण
ऑडियो सुनें

रांची. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि झारखंड बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार, पलायन और अराजकता का खामियाजा भुगत रहा है और राज्य के शासन में बदलाव समय की जरूरत है. सीतारमण ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि झारखंड के प्रति सौतेला व्यवहार किए जाने के आरोप निराधार हैं. उन्होंने कहा कि उद्योगों की बहाली के जरिए पूर्वी भारत देश के विकास का इंजन बन सकता है.

मंत्री ने कहा, ”कारोबार में सुगमता के मामले में झारखंड शीर्ष पांच राज्यों में शुमार हुआ करता था लेकिन अब यहां ‘जंगल राज’ है. यदि कानून व्यवस्था में सुधार होता है तो राज्य में निवेश बढ.ेगा…झारखंड के शासन में बदलाव समय की मांग है.” उन्होंने कहा, ”प्रधानमंत्री द्वारा राज्य के साथ सौतेला व्यवहार किए जाने के (विपक्ष के) आरोप निराधार हैं… झारखंड को 2024-25 के बजट में रेल परियोजनाओं के लिए रिकॉर्ड 7,200 करोड़ रुपये आवंटित किए गए.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu