पद्श्री लेखिका मालती जोशी का 90 वर्ष की आयु में निधन…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 16 May 2024 02:10 PM
पद्श्री लेखिका मालती जोशी का 90 वर्ष की आयु में निधन…
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित लेखिका और प्रसिद्ध कथाकार मालती जोशी का बुधवार को निधन हो गया। वह 90 वर्ष की थीं। एक पारिवारिक मित्र ने बताया कि मालती जोशी ने अपने बेटे और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के सदस्य सचिव सच्चिदानंद जोशी के दिल्ली स्थित आवास पर अंतिम सांस ली।

‘मालवा की मीरा’ के नाम से लोकप्रिय रहीं मालती जोशी को 2018 में तत्कालीन राष्ट्रपति रामनाथ कोंिवद ने पद्श्री सम्मान से नवाजा था। मालती जोशी की कहानियां ‘मध्यांतर’, ‘पटाक्षेप’, ‘पराजय’, ‘एक घर सपनों का’ और ‘वो तेरा घर, ये मेरा घर’ तथा उनका उपन्यास ‘औरत एक रात है’ काफी लोकप्रिय हुए। उन्होंने ंिहदी और मराठी भाषा में साठ से अधिक किताबें लिखीं। उनका अंतिम संस्कार आज लोधी रोड श्मशान घाट में किया जाएगा।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav