सेंसेक्स ने पहली बार 75500 का लेवल पार, निफ्टी 23000 पार…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 24 May 2024 11:13 AM
सेंसेक्स ने पहली बार 75500 का लेवल पार, निफ्टी 23000 पार…
ऑडियो सुनें

मुंबई: शेयर बाजार में आज नया इतिहास रचा गया है और बीएसई सेंसेक्स ने पहली बार 75500 का लेवल पार कर लिया है. बीएसई सेंसेक्स ने ऐतिहासिक शिखर छू लिया है और ये 75,525 के लेवल पर आकर नए रिकॉर्ड हाई लेवल पर ट्रेड कर रहा है.

निफ्टी ने पहली बार 23000 का लेवल पार कर लिया है और इसने 23,004.05 का नया हाई बनाया है.

सेंसेक्स-निफ्टी का नया रिकॉर्ड हाई लेवल

सेंसेक्स ने आज 75,582.28 का नया रिकॉर्ड हाई लेवल छू लिया है और एनएसई निफ्टी ने 23,004.05 का ऐतिहासिक हाई बनाया है. सेंसेक्स और निफ्टी लगातार नए-नए रिकॉर्ड लेवल आज के ट्रेड में छूते जा रहे हैं.

मिडकैप इंडेक्स ने भी छू ली नई ऊंचाई

मिडकैप इंडेक्स ने भी शेयर बाजार के इतिहास में पहली बार 52,500 का लेवल पार करके नया रिकॉर्ड बना लिया है. मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की तेजी की बदौलत ही काफी दिनों से घरेलू शेयर बाजार को सपोर्ट मिल रहा है जिसके दम पर भारतीय बाजार इतिहास रच रहे हैं.

किन स्तर पर खुले थे बाजार

आज हालांकि बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ लाल निशान में हुई थी. बीएसई सेंसेक्स 82.59 अंक या 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 75,335 पर खुला था. एनएसई निफ्टी 36.90 अंक या 0.11 फीसदी गिरकर 22,930 के लेवल पर ओपन हुआ था.

BSE मार्केट कैपिटलाइजेशन ऑलटाइम हाई पर

बीएसई का मार्केट कैपिटलाइजेशन रिकॉर्ड हाई पर आ गया है. ये पहली बार 421.09 लाख करोड़ रुपये पर आ चुका है और इस तरह पहली बार 420 लाख करोड़ रुपये से ऊपर का मार्केट कैप बीएसई हासिल कर चुका है. इस समय बीएसई पर 3129 शेयरों में बीएसई पर ट्रेड हो रहा है जिसमें से 1743 शेयरों में उछाल बना हुआ है. गिरने वाले शेयरों की संख्या 1263 है और 123 शेयरों में कोई बदलाव नहीं है. 101 शेयरों पर अपर सर्किट लगा हुआ है और 61 शेयरों में लोअर सर्किट लगा हुआ है.

ओपनिंग के 40 मिनट बाद शेयर बाजार का हाल

9 बजकर 54 मिनट पर बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 13 शेयरों में उछाल देखा जा रहा है और 17 शेयरों में गिरावट बनी हुई है. एलएंडटी टॉप गेनर है और इसके साथ बजाज फाइनेंस, एसबीआई, विप्रो, भारती एयरटेल और टाटा स्टील के शेयरों में भी उछाल देखा जा रहा है. गिरने वाले शेयरों में सन फार्मा, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, एमएंडएम और टाइटन के शेयर सबसे नीचे हैं.

बैंक निफ्टी आज पहुंचा था 50,000 के पास

बैंक निफ्टी ने आज 48,976.70 का हाई लेवल छू लिया था और इस तरह ये पहली बार 50 हजार का ऐतिहासिक ऊंचा स्तर छूने के पास पहुंच गया था. इस समय बैंक निफ्टी के 12 में से 7 शेयर उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि 5 शेयर गिरावट पर दिख रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav