पुणे पोर्श दुर्घटना मामला: पुलिस ने रक्त नमूनों की अदला-बदली मामले में किशोर के पिता की हिरासत मांगी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 31 May 2024 10:12 PM
पुणे पोर्श दुर्घटना मामला: पुलिस ने रक्त नमूनों की अदला-बदली मामले में किशोर के पिता की हिरासत मांगी
ऑडियो सुनें

पुणे. पुणे पुलिस ने 19 मई को कल्याणी नगर इलाके में नशे की हालत में तेज रफ्तार पोर्श कार से मोटरसाइकिल पर सवार दो लोगों को कुचलने के आरोपी नाबालिग के पिता को हिरासत में लेने के लिए शुक्रवार एक आवेदन दायर किया है. पुणे पुलिस ने कथित तौर पर रक्त के नमूनों की अदला-बदली किए जाने के मामले में किशोर के पिता की हिरासत के लिए आवेदन दाखिल किया है. नाबालिग का पिता ससून जनरल अस्पताल के दो चिकित्सकों के साथ रक्त नमूनों की अदला-बदली के मामले में आरोपी है.

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ह्लहमने नाबालिग के पिता को यरवदा केंद्रीय कारागार से पेशी वारंट पर हिरासत में लेने के लिए आवेदन किया है, जहां उसे आज न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद रखा गया है. हम पेशी वारंट पर उसकी हिरासत मिलने के बाद हम उसे अदालत में पेश करेंगे और जांच के लिए उसकी हिरासत का अनुरोध करेंगे.ह्व पुलिस के अनुसार, नाबालिग के पिता और डॉ. अजय तावड़े (रक्त नमूनों की अदला-बदली मामले में गिरफ्तार एक चिकित्सक) ने शराब सेवन की जांच के लिए नमूने एकत्र किए जाते समय एक दूसरे को लगभग 12 बार कॉल की. पुलिस के अनुसार, शराब पीने के सबूत नष्ट करने के लिए नाबालिग के रक्त नमूने को एक महिला के रक्त नमूने से बदल दिया गया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu