पालतू बिल्ली के लापता होने पर पोते ने दादा पर किया हमला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 02 Jun 2024 09:21 PM
पालतू बिल्ली के लापता होने पर पोते ने दादा पर किया हमला
ऑडियो सुनें

त्रिशूर. त्रिशूर के इडक्कुलम में एक पालतू बिल्ली के लापता होने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने 79 वर्षीय दादा पर कथित तौर पर हमला कर दिया. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि हमले में बुजुर्ग व्यक्ति के सिर, हाथ और पैर में चोटें आईं हैं और अब उनका सरकारी मेडिकल कॉलेज में उपचार हो रहा है. पुलिस के अनुसार, घटना शनिवार रात की है और केशवन की हालत फिलहाल स्थिर है.

दादा के बयान के अनुसार, उनके और उनके पोते श्रीकुमार के बीच उनकी पालतू बिल्ली के लापता होने को लेकर बहस हुई थी. गुस्से में आकर श्रीकुमार ने अपने दादा पर कथित तौर पर एक हथियार से हमला कर दिया. आरोपी ने खुद घायल दादा को अस्पताल पहुंचाया, जहां से पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि ऐसा संदेह है कि उसने शराब के नशे में अपने दादा पर हमला किया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu