झारखंड में कुएं में डूबने से 32 जंगली बंदरों की मौत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 03 Jun 2024 08:09 PM
झारखंड में कुएं में डूबने से 32 जंगली बंदरों की मौत
ऑडियो सुनें

मेदिनीनगर. झारखंड के पलामू जिले में भीषण गर्मी के बीच एक सिंचाई कुएं से पानी पीने की कोशिश में 32 जंगली बंदरों की उसमें डूबने से मौत हो गई. एक वन अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. यह घटना पनकी ब्लॉक के सोरठ गांव में हुई और बंदरों के शव रविवार को मिले, लेकिन अधिकारियों को अब तक घटना की सही तारीख का पता नहीं चल पाया है.

मेदिनीनगर प्रमंडल वन पदाधिकारी (डीएफओ) कुमार आशीष ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ह्लसोरठ में एक सिंचाई कुएं में कुल 32 जंगली बंदर मृत मिले हैं… शवों को बाहर निकाला गया है.ह्व पूरा क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में है और तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है.

आशीष ने कहा, ह्ल इलाके में पानी के स्रोत लगभग सूख चुके हैं… जंगली जानवर अपनी प्यास बुझाने के लिए गांवों का रुख कर रहे हैं… ये बंदर पानी पीने की कोशिश में डूब गए.ह्व उन्होंने बताया कि जिस कुएं में बंदर डूबे हैं, उसमें काफी पानी था. उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन रिपोर्ट अभी नहीं मिली है. डीएफओ ने बताया कि कुछ दिन पहले चैनपुर जंगल में पानी की तलाश में भटक रहे तीन सियार एक कुएं में मृत मिले थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu