कर्नाटक : जद (एस) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी मांड्या सीट से विजयी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 04:44 PM
कर्नाटक : जद (एस) नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी मांड्या सीट से विजयी
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. जनता दल (एस) नेता एच डी कुमारस्वामी ने मंगलवार को कर्नाटक की मांड्या लोकसभा सीट 2,84,620 मतों के भारी अंतर से जीत ली. कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के वेंकटरमण गौड़ा उर्फ स्टार चंद्रू को हराया. निर्वाचन आयोग के अनुसार, कुमारस्वामी को 8,51,881 मत मिले जबकि गौड़ा को 5,67,261 मत मिले.

जद (एस) ने राज्य में भाजपा के साथ गठबंधन कर लोकसभा चुनाव लड़ा था. पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के 64 वर्षीय पुत्र ने मोदी सरकार के सत्ता में वापस आने पर कृषि मंत्री बनने की अपनी इच्छा व्यक्त की है. कुमारस्वामी जद (एस) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष हैं और वह पांच बार विधायक रह चुके हैं तथा अभी चन्नपटना विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu