जम्मू लोकसभा सीट पर भाजपा के जुगल किशोर 1.27 लाख मतों से आगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 05:33 PM
जम्मू लोकसभा सीट पर भाजपा के जुगल किशोर 1.27 लाख मतों से आगे
ऑडियो सुनें

जम्मू. जम्मू लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद जुगल किशोर शर्मा 1,27,426 मतों से आगे हैं. निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध रुझानों में यह जानकारी दी गई है. शर्मा को अब तक 6,37,504 वोट मिले हैं, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रमन भल्ला को 5,10,078 मत प्राप्त हुए हैं. भाजपा नेता को 2019 में 8,58,066 मत और 2014 में 6,19,995 मत मिले थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu