लोस चुनाव: केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को बढ़त

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 05:48 PM
लोस चुनाव: केरल में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ को बढ़त
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केरल में मंगलवार को लोकसभा चुनाव की मतगणना का अंतिम दौर चल रहा है और अधिकतर सीट पर कांग्रेस नीत गठबंधन यूडीएफ बढ़त हासिल करता हुआ दिख रहा है. यूडीएफ के उम्मीदवार माकपा नीत एलडीएफ और भाजपा नीत राजग के निकटतम प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ सुरक्षित मतांतर से आगे बढ़ रहे हैं.

केरल में भाजपा के चुनावी सूखे को समाप्त करते हुए, पार्टी के उम्मीदवार व अभिनेता सुरेश गोपी ने एलडीएफ और यूडीएफ के अपने प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ मध्य केरल निर्वाचन क्षेत्र में 75,079 मतों की बढ़त बना रखी है. वायनाड लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी तथा उसके सहयोगी दलों के कई अन्य मौजूदा सांसदों ने बढ़त बना रखी है. साल 2019 के लोकसभा चुनावों के परिणामों की तरह सत्तारूढ़ माकपा के नेतृत्व वाले एलडीएफ गठबंधन को कासरगोड, कन्नूर, वडकारा और पलक्कड़ में झटका लगा है.

हालांकि, अलाथुर सीट पर माकपा के के. राधाकृष्णन अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की राम्या हरिदास के खिलाफ बढ़त बनाए हुए हैं, और अट्टिंगल में माकपा के उम्मीदवार वी. जॉय अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के अदूर प्रकाश से 4,000 वोटों से आगे हैं.
रुझानों के अनुसार, यूडीएफ उम्मीदवार डीन कुरियाकोस (कांग्रेस) और एन के प्रेमचंद्रन (आरएसपी) क्रमश? इडुक्की और कोल्लम लोकसभा सीटों से अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से भारी अंतर से आगे हैं. तिरुवनंतपुरम लोकसभा सीट पर कांग्रेस के शशि थरूर ने भाजपा के राजीव चंद्रशेखर के खिलाफ बढ़त हासिल कर रखी है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu