राजस्थान की जालोर सीट से भाजपा के लुंबाराम जीते, वैभव गहलोत हारे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 06:10 PM
राजस्थान की जालोर सीट से भाजपा के लुंबाराम जीते, वैभव गहलोत हारे
ऑडियो सुनें

जयपुर. भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार लुंबाराम ने जालोर लोकसभा सीट जीत ली है. उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार वैभव गहलोत को 2,01,543 मतों से हराया. निर्वाचन आयोग के अनुसार भाजपा उम्मीदवार लुंबाराम को कुल 7,96,783 मत जबकि वैभव गहलोत को 5,95,240 मत मिले.

उल्लेखनीय है कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का यह दूसरा लोकसभा चुनाव था. साल 2019 का लोकसभा चुनाव वह जोधपुर सीट से लड़े थे जहां भाजपा के गजेंद्र सिंह शेखावत ने उन्हें 2,74,440 मतों से हरा दिया था. वर्ष 2019 के आम चुनाव में जालोर सीट पर भाजपा के देवजी पटेल ने कांग्रेस के रतन देवासी को 2,61,110 मतों से हराया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu