कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब से 1.97 लाख मतों से जीत दर्ज की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 09:14 PM
कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह ने खडूर साहिब से 1.97 लाख मतों से जीत दर्ज की
ऑडियो सुनें

चंडीगढ़. कट्टरपंथी उपदेशक अमृतपाल सिंह ने पंजाब की खडूर साहिब लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा को 1.97 लाख मतों के अंतर से हरा दिया है. निर्वाचन आयोग ने यह जानकारी दी. सिंह ने बतौर निर्दलीय चुनाव में किस्मत आजमाई थी और उसे अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 1,97,120 अधिक मत मिले. ‘वारिस पंजाब दे’ संगठन का प्रमुख अमृतपाल वर्तमान में राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत असम की डिब्रूगढ़ जेल में निरुद्ध है. अमृतपाल ने निर्दलीय चुनाव लड़ा था. पंजाब की 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए मतगणना कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह आठ बजे शुरू हुई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu