गुना से पहली बार भाजपा उम्मीदवार के रूप में सिंधिया जीते

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 08:22 PM
गुना से पहली बार भाजपा उम्मीदवार के रूप में सिंधिया जीते
ऑडियो सुनें

भोपाल. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को अपनी पारंपरिक गुना सीट से पहली बार भाजपा उम्मीदवार के रूप में कांग्रेस के यादवेंद्र राव देशराज सिंह को 5,40,929 मतों के अंतर से हराया. सिंधिया को 9,23,302 वोट मिले, जबकि उनके निकटतम कांग्रेस प्रतिद्वंद्वी को 3,82,373 वोट मिले. इससे पहले 2002 से कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में चार बार गुना से सिंधिया जीते थे.

हालांकि, सिंधिया भाजपा से राज्यसभा सदस्य हैं, लेकिन उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पहली बार भगवा पार्टी के उम्मीदवार के रूप में गुना लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा. 2019 में भाजपा के केपी यादव से हारने के बाद, कांग्रेस नेतृत्व के साथ मतभेदों के बाद मार्च 2020 में सिंधिया भाजपा में शामिल हो गए थे. सिंधिया ने 2004, 2009 और 2014 में गुना सीट पर जीत हासिल की थी. इस निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व इसके पहले उनकी दादी स्वर्गीय विजयाराजे सिंधिया और उनके पिता स्वर्गीय माधवराव सिंधिया करते थे.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu