लगभग सभी एग्जिट पोल के अनुमान औंधे मुंह गिरे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 09:06 PM
लगभग सभी एग्जिट पोल के अनुमान औंधे मुंह गिरे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लोकसभा चुनाव में लगभग सभी एग्जिट पोल (चुनाव बाद सर्वेक्षण) के अनुमान गलत साबित हुए और असल नतीजे इनके आकलन के विपरीत रहे. लगभग सभी एग्जिट पोल में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को प्रचंड बहुमत मिलने का अनुमान लगाया गया था. ‘रिपब्लिक टीवी-पी मार्क’ के सर्वेक्षण में दावा किया गया था कि 543 सदस्यीय लोकसभा में सत्तारूढ. गठबंधन 359 सीट तक जीत हासिल करेगा और विपक्षी ‘इंडिया’ गठबंधन को 154 सीट मिलेंगी.

‘रिपब्लिक टीवी-मैट्रिज.’ के एग्जिट पोल में राजग को 353-368 सीट और विपक्ष को 118-133 सीट मिलने का अनुमान जताया गया था. ‘जन की बात’ के सर्वेक्षण में सत्तारूढ. राजग को 362-392 सीट और विपक्षी गठबंधन को 141-161 सीट दी गई थी. ‘इंडिया टीवी-सीएनएक्स’ ने अपने अनुमान में राजग को 371-401 और ‘इंडिया’ गठबंधन को 109-139 सीटें दी थीं, जबकि ‘न्यूज नेशन’ द्वारा अनुमान जताया गया था कि राजग को 342-378 और ‘इंडिया’ गठबंधन को 153-169 सीट मिल सकती हैं. ‘एक्सिस माई इंडिया’ और ‘टुडेज. चाणक्य’ सहित कई अन्य एग्जिट पोल ने रात 8.30 बजे तक पूर्ण अनुमानित परिणामों की भविष्यवाणी नहीं की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu