बेंगलुरु को पहली महिला सांसद मिली, भाजपा नेता शोभा करंदलाजे जीतीं

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 04 Jun 2024 10:14 PM
बेंगलुरु को पहली महिला सांसद मिली, भाजपा नेता शोभा करंदलाजे जीतीं
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. देश के आईटी केंद्र के रूप में दुनिया भर में र्चिचत बेंगलुरु का प्रतिनिधित्व पहली बार लोकसभा में एक महिला करेगी. बेंगलुरु उत्तर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे ने कांग्रेस प्रत्याशी एम.वी. राजीव गौड़ा को 2,59,476 मतों से मात दी है. करंदलाजे (57) ने लंबे समय से पार्टी का गढ़ रहे बेंगलुरू उत्तर से भाजपा उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था. इससे पहले पार्टी के नेता डी.वी. सदानंद गौड़ा इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, करंदलाजे को 9,86,049 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी गौड़ा को 7,26,573 वोट मिले.

चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री ने यह आरोप लगाकर विवाद खड़ा कर दिया था कि एक मार्च को यहां रामेश्वरम कैफे में हुए आईईडी धमाके के लिए तमिलनाडु का एक व्यक्ति जिम्मेदार है. उनके कथित बयान के बाद, तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रविड़ मुनेत्र कषगम ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और बाद में, उनकी टिप्पणी को लेकर कथित तौर पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. करंदलाजे ने इससे पहले 2014 और 2019 में उडुपी-चिकमगलूर सीट से जीत हासिल की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu