न्यूयॉर्क. टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने जीत के साथ शुरुआत की है। अपने पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयरलैंड को आठ विकेट से हरा दिया है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आयरलैंड की टीम 16 ओवर में 96 रन पर सिमट गई थी। जवाब में टीम इंडिया ने 12.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। ऋषभ पंत ने 13वें ओवर में बैरी मैक्कार्थी की गेंद पर रिवर्स स्कूप से छक्का लगाकर मैच खत्म किया। भारत की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने 52 रन बनाए। हालांकि, वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। अब तक उनकी चोट की गंभीरता का पता नहीं चल सका है। ग्रुप-ए में अब भारतीय टीम दो अंक के साथ शीर्ष पर आ गई है। उसका अगला मुकाबला नौ जून को चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है।
टी20 विश्व कप में भारत का विजयी आगाज, आयरलैंड को आठ विकेट से हराया, रोहित का अर्धशतक
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 05 Jun 2024 11:03 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 शरद पूर्णिमा 25 अक्तूबर को: जानें मां लक्ष्मी की पूजा के उपाय, खीर रखने की मान्यता और कोजागरी पूर्णिमा का महत्व
- 2 आज का राशिफल 25 अक्टूबर 2026: रविवार को किन राशियों पर रहेगी सूर्य देव की कृपा?
- 3 SSP को सजा : हाईकोर्ट में 45 मिनट तक खड़े रहे आईपीएस अफसर, गैरजमानती वारंट के बावजूद आरोपी को पेश न करने का आरोप, जानिए क्या है मामला
- 4 VIDEO : एयर फोर्स के दो विमान हवा में टकराये, चारों पायलटों की मौत
Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.
लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu
Tags: