नए कार्यकाल में पहली बार पुतिन ने दिये अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों के सवालों के जवाब…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 06 Jun 2024 03:18 PM
नए कार्यकाल में पहली बार पुतिन ने दिये अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों के सवालों के जवाब…
ऑडियो सुनें

सेंट पीटर्सबर्ग: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने नए कार्यकाल के लिए अपने शपथग्रहण के बाद, बुधवार को सेंट पीटर्सबर्ग अंतरराष्ट्रीय आर्थिक मंच से इतर आयोजित गोलमेज सत्र में पहली बार अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए।

उन्होंने एसोसिएटेड प्रेस सहित विभिन्न अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों के वरिष्ठ पत्रकारों के सवालों का सामना किया। रूसी नेता ने इस वार्षिक फोरम का इस्तेमाल रूस के विकास को बढ़ावा देने और अपने देश के लिए निवेशकों की तलाश करने के वास्ते किया। इससे पहले के सत्र में भी पत्रकारों के साथ बैठकें नियत थीं, लेकिन यूक्रेन में सेना भेजने और युद्ध के ऐलान के बाद से ही पुतिन ने सेंट पीटर्सबर्ग कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय पत्रकारों से दूरी बना रखी थी।

पिछले वर्ष सेंट पीटर्सबर्ग कार्यक्रम में उन देशों के पत्रकारों को आमंत्रित नहीं किया गया था, जिनसे रूस की मित्रता नहीं थी। इसमें अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोपीय संघ सहित अन्य देश शामिल थे। यूक्रेन के मुद्दे पर रूस द्वारा मास्को पर व्यापक प्रतिबंध लगाए जाने के बाद पश्चिमी अधिकारियों और निवेशकों ने अपने आप ही इस सत्र से दूरी बना ली थी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav