नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को, तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Thu, 06 Jun 2024 03:35 PM
नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह 9 जून को, तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे मोदी…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण की कवायद तेज हो गई है. शपथ ग्रहण की तारीख को लेकर नया अपडेट आया है. सूत्रों के मुताबिक, 8 जून की जगह अब 9 जून को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है. यानी नरेंद्र मोदी तीसरी बार पीएम पद की शपथ 9 जून को ले सकते हैं. मंत्रिमंडल को लेकर बैठकों का दौर चल रहा है.

इससे पहले केंद्रीय मंत्री अमित शाह और राजनाथ सिंह समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नई सरकार के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया. साथी दलों को एडजस्ट पर मंथन किया जा रहा है. संभव है कि एनडीए सांसद शुक्रवार को बैठक करेंगे और औपचारिक रूप से नरेंद्र मोदी को अपना नेता चुनेंगे. उसके बाद नई सरकार के शपथ ग्रहण की रूपरेखा बता दी जाएगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav