दिल्ली के भोरगढ़ इलाके में अग्नि सुरक्षा उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 07 Jun 2024 04:08 PM
दिल्ली के भोरगढ़ इलाके में अग्नि सुरक्षा उपकरण बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: दिल्ली के भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में अग्नि सुरक्षा उपकरण बनाने वाली एक फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के अधिकारियों ने बताया कि सुबह 6.02 बजे आग लगने की सूचना मिली। जानकारी मिलते ही 16 दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने के लिए मौके पर भेजा गया।
अधिकारियों ने बताया कि दो मंजिला इमारत की पहली मंजिल पर शॉर्ट र्सिकट के कारण आग लगने का संदेह है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav