एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगी शामिल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Fri, 07 Jun 2024 07:24 PM
एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगी शामिल
ऑडियो सुनें

मुंबई. एशिया की पहली लोको पायलट सुरेखा यादव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगी. मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. अधिकारी ने बताया कि छत्रपति शिवाजी महाराज र्टिमनस-सोलापुर से वंदे भारत ट्रेन का संचालन कर रहीं यादव उन दस लोको पायलट में शामिल हैं जिन्हें नौ जून को नयी दिल्ली में आयोजित होने वाले समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है.

पश्चिमी महाराष्ट्र के सातारा की रहने वाली यादव 1988 में भारत की पहली महिला ट्रेन चालक बनी थीं. अपनी उपलब्धियों के लिए उन्होंने अब तक राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर कई पुरस्कार हासिल किए हैं. वह सोलापुर और मुंबई के सीएसएमटी के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की पहली महिला लोको पायलट हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu