रीजीजू कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 09 Jun 2024 07:28 PM
रीजीजू कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली/अमरावती. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता किरण रीजीजू ने रविवार को कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेंगे और उन्होंने उत्साह तथा समर्पण के साथ देश की सेवा करने का संकल्प लिया. निवर्तमान सरकार में पृथ्वी विज्ञान मंत्री रीजीजू ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मैं नौ जून 2024 को शाम साढ.े सात बजे के आसपास कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लूंगा.” रीजीजू ने कहा कि उन्होंने 2014 में राज्य मंत्री, 2019 में स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 2021 में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली थी.

उन्होंने कहा, “अरुणाचल प्रदेश, नरेंन्द्र मोदी जी, भाजपा और भारत के लोगों को धन्यवाद, मैं अधिक उत्साह और समर्पण के साथ देश की सेवा करूंगा.” रीजीजू ने हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों में अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से चौथी बार जीत हासिल की.

मोदी मंत्रिमंडल में मुझे शामिल किया जाना मायने रखता है: श्रीनिवास वर्मा

आंध्र प्रदेश की नरसापुरम लोकसभा सीट से भाजपा के नवनिर्वाचित लोकसभा सांसद बी. श्रीनिवास वर्मा ने रविवार को कहा कि उन्हें केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का फैसला मायने रखता है और पार्टी को तेलुगु राज्यों आंध्र प्रदेश व तेलंगाना में सम्मान मिल रहा है.

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी की जी. उमाबाला को 2.7 लाख मतों के अंतर से हराने वाले वर्मा रविवार को केंद्रीय मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे.
वर्मा ने नयी दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, ह्लमोदी का मुझे मंत्रिमंडल में शामिल करना मायने रखता है और तेलुगु राज्यों में भाजपा को सम्मान मिल रहा है.ह्व उन्होंने कहा कि भाजपा हर कार्यकर्ता को एक अवसर देती है. उन्होंने उनकी जीत के लिए काम करने वाले सभी कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट किया.

मुझे मंत्री पद की पेशकश की गई क्योंकि पंजाब की प्रगति राजग सरकार की ‘प्राथमिकता’ है: रवनीत बिट्टू

भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में लुधियाना से हार के बावजूद मनोनीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें अपनी मंत्रिपरिषद में शामिल करने के लिए चुना है क्योंकि पंजाब की प्रगति भाजपा के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ”प्राथमिकता” है.

पंजाब से तीन बार कांग्रेस के सांसद रहे बिट्टू लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए थे. उन्होंने लुधियाना लोकसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन कांग्रेस के अमरिंदर सिंह राजा वडिंग से हार गए. भाजपा नेता ने पीटीआई-भाषा से कहा कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी क्योंकि वह चाहते थे कि पंजाब को केंद्र सरकार में प्रतिनिधित्व मिले.

बिट्टू ने कहा, ”मैं चौथी बार विपक्ष की कतार में नहीं बैठना चाहता था.” उन्होंने कहा, ह्लभाजपा ने मेरा सपना पूरा किया और कहा कि चाहे हम (चुनाव में) जीतें या नहीं, पंजाब प्राथमिकता पर है. इसने मुझे मंत्री पद दिया, भले ही मैं निर्वाचित नहीं हुआ. ऐसा इसलिए है क्योंकि पंजाब राजग सरकार की प्राथमिकता में है.ह्व बिट्टू ने कहा कि भाजपा पंजाब को खुशहाल देखना चाहती है और राज्य को कर्ज तथा नशे से मुक्त कराना चाहती है. उन्होंने कहा, “भाजपा और राजग सरकार पंजाब को सही रास्ते पर वापस लाना चाहती है.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu